सासाराम (17 अगस्त 2025) – सासाराम में राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा : बिहार में बदलाव की गूंज
वरिष्ठ कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बिहार से अपनी वोट अधिकार यात्रा की शुरुआत कर दी है। इस यात्रा का आगाज़ रोहतास (सासाराम) से हुआ है, जबकि समापन 1 सितंबर को पटना में होगा।
लगातार 16 दिनों तक चलने वाली यह यात्रा राज्य के 25 जिलों से होकर गुज़रेगी और लगभग 1,300 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।
भव्य स्वागत और गूंजते नारे
यात्रा की शुरुआत के मौके पर कांग्रेस किसान प्रकोष्ठ बिहार के उपाध्यक्ष मो. खालिद अजीम ने लाखों समर्थकों और 200 ट्रैक्टरों के विशाल काफ़िले के साथ राहुल गांधी का स्वागत किया। हाईवे पर “वोट चोर गद्दी छोड़” के नारे गूंजे और माहौल जनआंदोलन जैसा हो गया।
रेलवे स्टेडियम से आगे बढ़ती यह यात्रा एयरपोर्ट मार्ग की ओर बढ़ी, जहाँ भीड़ का उत्साह और जोश साफ़ संकेत दे रहा था कि जनता अब बदलाव के लिए तैयार है।
जनता का हौसला, लोकतंत्र की जीत
मो. खालिद अजीम ने इस मौके पर कहा –
“जनता का यह जोश और हौसला बता रहा है कि अब तानाशाही सरकार के दिन लद गए हैं। यह लोकतंत्र की जीत की शुरुआत है।”
यात्रा का महत्व
वोट अधिकार यात्रा केवल एक राजनीतिक अभियान नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक अधिकारों की पुकार है। बिहार की जनता इस यात्रा के ज़रिए बदलाव का संदेश दे रही है और यह साफ़ कर रही है कि लोकतंत्र की ताक़त जनता के हाथों में है।